Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – सांसद राहुल कस्वां के खेत में ऐसा क्या मिला कि मौके पर बुलानी पड़ गई पुलिस

, ,

Video News – सांसद राहुल कस्वां के खेत में ऐसा क्या मिला कि मौके पर बुलानी पड़ गई पुलिस

सांसद राहुल कस्वां के खेत में मिली अज्ञात व्यक्ति की बॉडी

करीब चार-पांच दिन पहले अज्ञात कारणों से हुई थी मौत

रतनगढ़ (सुभाष प्रजापत ) रतनगढ़ में सांसद राहुल कस्वां के खेत में निर्माणाधीन मकान में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। अज्ञात की मौत करीब चार से पांच दिन पहले हुई थी, जिसके कारण बॉडी से दुर्गंध आने लगी। दुर्गंध के कारण लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर सब इंस्पेक्टर प्यारेलाल मय जाप्ता मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया है, जो घटना स्थल से साक्ष्य जुटाएगी। पुलिस मृतक की शिनाख्ती के प्रयास में जुट गई है। उल्लेखनीय रहे कि सांसद राहुल कस्वां का एनएच 11 पर जयपुर पुलिया व सुजानगढ़ ट्रेक के बीच उक्त खेत है, जिसमें एक मकान निर्माणाधीन है, भी जिसके अंदर सोमवार को शव पुलिस को मिला है।

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur