Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – पार्टी से निष्कासित नेताओं की बैठकों से दूर रहे कार्यकर्ता

, , ,

Video News – पार्टी से निष्कासित नेताओं की बैठकों से दूर रहे कार्यकर्ता

भाजपा विधानसभा संयोजक ने पत्र जारी कर किया आह्वान

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा संयोजक अर्जुनसिंह फ्रांसा ने निष्कासित भाजपा नेताओं द्वारा आयोजित बैठकों से आम कार्यकर्ताओं को दूर रहने के निर्देश जारी किए हैं। फ्रांसा ने बताया कि पार्टी के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया द्वारा अनाधिकृत बैठक बुलाए जाने पर एतराज जताया है। फ्रांसा ने बताया कि इंदौरिया सहित पार्टी के कुल छह पदाधिकारियों को सात दिसंबर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने एवं भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कार्य करने के कारण जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा व जिला प्रभारी रामगोपाल सुथार ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर निष्कासित किया गया था। लेकिन निष्कासित पदाधिकारियों द्वारा अनाधिकृत बैठक बुलाकर भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। फ्रांसा ने पत्र जारी कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ऐसी अनाधिकृत बैठकों में हिस्सा नहीं लेने की अपील करते हुए आम कार्यकर्ताओं में जा रहे गलत संदेश में सहभागी न बनने का आह्वान किया है। शेखावाटी लाइव के लिए सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video