Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – पिस्टल व दो मैगजीन के साथ युवक गिरफ्तार

, ,

Video News – पिस्टल व दो मैगजीन के साथ युवक गिरफ्तार

आरोपी के पास से पुलिस ने जप्त की लग्जरी गाडी

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिले की रतनगढ़ पुलिस ने गुरूवार देर रात गश्त के दौरान एक युवक के पास से पिस्टल और दो मैगजीन सहित लग्जरी कार भी जप्त की है। पुलिस उक्त युवक से पूछताछ कर रही है। रतनगढ थाना के एसआई देवीसहाय ने बताया कि गुरूवार रात मेगा हाइवे पर रतनगढ की जालान काॅलेज के पास गश्त कर रहे थे। तभी सामनेसे आ रही एक स्काॅर्पियों कार को रुकवाकर तलाशी ली। तभी गाडी के डेशबोर्ड से एक पिस्टल व दो मैगजीन मिली। पुलिस ने कार सवार 32 वर्षीय सद्दाम निवासी नसीराबाद जिला अजमेर से पिस्टल के संबंध में जानकारी ली। तब सद्दाम के पास पिस्टल का किसी भी प्रकार का लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने पिस्टल, मैगजीन व कार को जप्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से अब पुलिस पूछताछ कर रही है। मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार कर रहे है। पुलिस मामले की गंभीरता के साथ जांच कर रही है।

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur