Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / शहीद राजेश फगेड़िया की पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी पुष्पांजलि

शहीद राजेश फगेड़िया की पुण्यतिथि पर ग्रामीणों ने दी पुष्पांजलि

शहादत का सम्मान समाज का दायित्व

चूरू, घांघू गांव में मंगलवार को शहीद राजेश कुमार फगेड़िया की पुण्यतिथि पर शहीद राजेश फगेड़िया के स्मारक पर ग्राम वासियों और स्कूली विद्यार्थियों ने शहीद परिवार जनों के साथ शहीद प्रतिमा पर माल्यार्पण पर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की। पुष्पांजलि से पूर्व गांव के विद्यालयों के छात्र छात्राओं के साथ ग्रामवासियों और विद्यालय स्टाफ ने गांव के मुख्य मार्गों से शहीद स्मारक तक शहीद के सम्मान में तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान भारत माता की जय, शहीद राजेश फगेड़िया अमर रहे, देश के अमर शहीद अमर रहे के जयकारों से क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया।
गौरतलब है कि शहीद राजेश फगेड़िया सियाचिन गलेशियर वन में तैनाती के दौरान 2011 में ऑपरेशन मेघदूत में भारत माता की रक्षा में शहीद हो गए थे। शहीद स्मारक पर शहीद के सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यकम में सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हम सभी का यह दायित्त्व बनता है कि शहीदों की पुण्यतिथि पर हमें उन्हें याद करना चाहिए और युवाओं को शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए प्रेरित करना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि अपने प्राणों पर खेलकर देश सेवा करने वाले जवानों के दम पर ही हम आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
इस दौरान शहीद वीरांगना मधु फगेड़िया और शहीद परिजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में शहीद के पिता रामलाल फगेड़िया, माता शारदा देवी, वीरांगना मधु देवी, बहन अंजू, सुमन देवी, भाई राकेश कुमार फगेड़िया, बहनोई सरजीत मांझु, लालचंद फगेड़िया, समाजसेवी परमेश्वर लाल दर्जी, सामाजिक कार्यकर्ता महावीर नेहरा, शहीद के पुत्र डॉ देवेन व मयंक, नितेश, अंशुल, बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश खेड़िवाल, अंग्रेजी माध्य्म विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य मनीष भार्गव, उप प्रधानाचार्य रेखा मीणा, उप प्रधानाचार्य परवेज अहमद, राम निवास बुरड़क कालियासर ढाणी, बन्ने खां, मेघाराम फगेड़िया, शीशपाल फगेड़िया, सामाजिक कार्यकर्ता बीरबल नोखवाल,भागीरथ फगेड़िया,जीवणराम फगेड़िया, सेवानिवृत ए एस आई रामकरण राहड़, प्यारेलाल फगेड़िया, पूर्णाराम फगेड़िया, चोखा राम फगेड़िया, सोहन लाल फगेड़िया, हीरालाल फगेड़िया, लिखमाराम प्रजापत,विद्याधर रेवाड़, विजेन्द्र सिहाग, हेमराज फगेड़िया, बनवारी लाल रेवाड़,ओंकारमल सिहाग,रामनिवास, मोहनलाल, प्रवीण फगेड़िया, शीशराम फगेड़िया, महेन्द्र कुमार, मुरारी लाल दर्जी, मनीष दर्जी, वासुदेव सिहाग, राजवीर सिंह राठौड़, सफी मोहम्मद फौजी, ईशर राम बरड़, मुस्ताक खां, शीशराम श्योराण, बाबूलाल, मुकेश शर्मा, शक्ति सिंह,श्रीचंद महरिया, प्रकाश चंद्र शर्मा,विद्याधर मांझु,दिनेश सोनी,देवेंद्र राहड़, राकेश कुमार, राजेंद्र फगेड़िया बास जसवंतपुरा, अयूब खां, महेश कुमार, सुनील जांगिड़, मनोज सेवदा, कमला, बजरंग लाल बरड़,अभिषेक फगेड़िया, प्रतीक्षा प्रजापत, सुभाषचंद्र, गुंजन प्रजापत, चंद्रप्रकाश रेवाड़ आदि मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur