Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा रविवार को चूरू में

,

विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा रविवार को चूरू में

जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे

चूरू, राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) महेश शर्मा रविवार को चूरू जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।अतिरिक्त जिला कलक्टर लोकेश गौतम ने बताया कि विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शनिवार को चूरू पहुंचने के बाद रविवार सवेरे 8 बजे चूरू सर्किट हाऊस से रवाना होकर तारानगर में परशुराम जन्म महोत्सव एवं सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। दोपहर एक बजे वापस चूरू सर्किट हाऊस पहुंचेंगे तथा शाम 4 बजे विप्र समाज चूरू की ओर से जैन श्वेतांबर तेरापंथी उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित विप्र कल्याण संगोष्ठी में भाग लेने के बाद शाम पांच बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur