चूरू, प्रदेश के श्रमिकों, पथ विक्रेताओं और लोक कलाकारों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना के तहत 21 जनवरी 2026 को राजगढ़ नगरपालिका सभागार में विशेष आवेदन शिविर आयोजित किया जाएगा।
₹3000 प्रतिमाह पेंशन का लाभ
राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के सहायक निदेशक गणपत राम चौधरी ने बताया कि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर ₹3000 प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी।
यह पेंशन वृद्धावस्था और विकलांग पेंशन से अतिरिक्त होगी।
कहां और कैसे करें आवेदन
लाभार्थी अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र से या फिर 21 जनवरी को राजगढ़ नगरपालिका सभागार में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर पंजीकरण करवा सकते हैं।
अंशदान की शर्तें
वित्त विभाग ने यह योजना 26 नवंबर 2024 को लागू की थी।
-
60 वर्ष की आयु तक ₹100 प्रतिमाह अंशदान करना होगा
-
3 साल या 60 वर्ष से पहले योजना छोड़ने पर जमा राशि ब्याज सहित वापस मिलेगी
-
अंशदान देने वालों को राज्य सरकार द्वारा पेंशन देय होगी
पारिवारिक पेंशन का भी प्रावधान
पेंशन प्राप्त करने के दौरान यदि किसी लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है, तो उसके पति या पत्नी को अधिकतम 50% पारिवारिक पेंशन का लाभ मिलेगा।
पात्रता और जरूरी दस्तावेज
योजना का लाभ लेने के लिए:
-
आयु: 41 से 45 वर्ष
-
निवास: राजस्थान का मूल निवासी
-
मासिक आय: ₹15,000 से अधिक नहीं
-
दस्तावेज:
-
अपने नाम का बैंक बचत खाता
-
आधार कार्ड
-
जनआधार कार्ड
-
ई-श्रम पोर्टल से प्राप्त पंजीकरण संख्या
-
