Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / विवाहिता ने किया आत्महत्या का प्रयास

विवाहिता ने किया आत्महत्या का प्रयास

रतनगढ़ तहसील के गांव परसनेऊ में देर रात एक विवाहिता ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। प्राप्त जानकारी अनुसार परसनेऊ निवासी 25 वर्षीय माया ने अपने घर में बने झोंपड़े में मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोगों ने पहुंचकर माया के बदन पर लगी आग को बुझाया। इसके बाद घायल माया को रतनगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर राजलदेसर पुलिस व रतनगढ़ एसडीएम अर्पिता सोनी भी राजकीय चिकित्सालय पहुंचे । एसडीएम अर्पिता सोनी ने घायल माया के बयान लेने का प्रयास किया, लेकिन चिकित्सकों के अनुसार माया 90 प्रतिशत जल चुकी थी । जिसके कारण उसके बयान नहीं हो सके, वही रतनगढ़ चिकित्सकों ने माया का प्राथमिक उपचार कर उसे गंभीर हालत में बीकानेर रैफर कर दिया । गौरतलब है कि माया की शादी करीब 5 वर्ष पूर्व हुई थी। माया के कोई संतान भी नहीं है पिछले कई दिनों से वह मानसिक परेशान बताई जा रही है। जिसके कारण देर रात उसने यह कदम उठाया है। वहीं राजलदेसर पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है ।हालांकि अभी तक इस संदर्भ में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है, तथा घायल माया का बीकानेर के पीबीएम में उपचार जारी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur