Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / वार्षिकोत्सव समारोह पूर्वक मनाया

,

वार्षिकोत्सव समारोह पूर्वक मनाया

संत श्री एस जी मेमोरियल शिक्षण संस्थान माध्यमिक विद्यालय में

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] संत श्री एस जी मेमोरियल शिक्षण संस्थान माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया। अपर ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विक्रम सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य, प्रधानाचार्य विनोद कुमार जांगिड़, अलारिया अधिकारी क्रय विक्रय सहकारी समिति रोहित कुमार, नगर भाजपा अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया,बजरंग लाल गौड़,ओमप्रकाश सीमार, करणी सिंह भाटी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश बबेरवाल ने की। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी व कक्षा में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नारायणी, सोनू सैनी, प्रियंका प्रजापत, ज्योति सैनी, पूनम, सुमन,सीताराम प्रजापत, नंदकिशोर, मनोज हरित, पार्षद मदन लाल सैनी, अमित फोगला, पवन खेड़ीवाल, स्वाति सैनी, मंजू सैनी,अर्चना शर्मा, ओमप्रकाश सुईवाल, धर्मेंद्र सिंह चौहान, ओमप्रकाश झाझरिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक चंद्रप्रकाश सुईवाला ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। संचालन सुरेंद्र सिंह भाटी ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur