Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / हम भटकाव की राजनीति में जाने वाले नहीं – राजेन्द्र राठौड़

,

हम भटकाव की राजनीति में जाने वाले नहीं – राजेन्द्र राठौड़

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] शहर के दादाबाड़ी में शनिवार भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि संगठन में चर्चा होती है कि सबसे अच्छा संगठन चूरू का है। भाजपा के चूरू के कार्यकर्ता की प्रदेष संगठन में भी चर्चा होती है। राठौड़ ने कहा कि हम उस पार्टी के कार्यकर्ता है। जिस पार्टी के पीएम के नाम पूरे विश्व में है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सच्ची निष्ठा व ईमानदारी के साथ पार्टी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता ने कोरोना जैसी काली छाया में भी जनता की सेवा की है। उस समय किसी कार्यकर्ता ने ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने का काम किया तो किसी ने दवाई पहुंचाने का काम किया। हम ध्येय के साथ, निष्ठा के साथ व मिशन के साथ पार्टी से जुड़े है। राठौड़ ने कहा कि हम भटकाव की राजनीति में जाने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में हम एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करेंगे और हमारे उम्मीदवार को विजय बनाकर लायेंगे। लोकसभा प्रत्याषी रहे देवेन्द्र झाझड़िया ने कहा कि प्रदेष की भाजपा सरकार ने खेल व खिलाड़ियों के शानदार बजट पेष किया है। उन्होंने कहा कि अब हम डबल इंजन की सरकार के साथ मिलकर प्रदेष का सर्वागीण विकास करेंगे। झाझड़िया ने कहा कि कांग्रेस खुष हो रही है कि उन्होंने 99 सीटे जीतकर आयी है। मगर उनको यह समझना चाहिए कि ये 99 सीटे वह सौ सीटों में से लेकर नहीं आये है। यह 99 सीट 543 सीटों में से आयी है। इसलिए उनका कोई मूल्य नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम ने शपथ लेने के बाद पहली कलम किसान के लिए चलायी है। चाहे वह किसान सम्मान निधि हो या फिर प्रधानमंत्री बीमा योजना हो। यह सब उन्होंने किसानों के लिए ही किया है। बैठक को भाजपा प्रदेष मंत्री डॉ. वासुदेव चावला, प्रदेष महामंत्री संतोष अहलावत, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, जिला संगठन प्रभारी रामगोपाल सुथार, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, प्रदेष कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता व राजेन्द्र नायक सहित अनेक भाजपा पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur