Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / विश्व हिन्दू परिषद दुर्गा वाहिनी द्वारा शस्त्र पूजन व उद्बोधन

विश्व हिन्दू परिषद दुर्गा वाहिनी द्वारा शस्त्र पूजन व उद्बोधन

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] विश्व हिन्दू परिषद, दुर्गा वाहिनी एवम मातृ शक्ति द्वारा रतनगढ़ में शस्त्र पूजन तथा दुर्गा वाहिनी के उद्बोधन का आयोजन शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में किया गया। दुर्गा वाहिनी संयोजिका स्वाति सैनी और सह संयोजिका खुशी पारीक के नेतृत्व में यह आयोजन दुर्गा पूजा मंडल चुरू रोड़, नव दुर्गा पूजा महोत्सव गढ़ के पास तथा हनुमान पार्क के पास स्थित श्री मां दुर्गा सेवा समिति के भव्य पूजा पंडालों में आयोजित किया गया। दुर्गा वाहिनी की पुष्पा वर्मा और विशाखा जोशी ने अपने शानदार उद्बोधन में उपस्थित सभी बालिकाओं से दुर्गा वाहिनी से जुड़ने तथा सेवा, सुरक्षा व संस्कार के उच्च भावों से ओत:प्रोत होकर राष्ट्र सेवा में अपना अमूल्य समय समर्पित करने का आह्वान किया । संघ परिवार द्वारा सेवा को समर्पित देवी स्वरूपा महारानी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जन्म शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। अतः उद्बोधिकाओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सभी महिलाओं और बालिकाओं को महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा तथा अहिल्या बाई, दुर्गा भाभी व महारानी लक्ष्मीबाई आदि महान वीरांगनाओं से सीख लेकर अपना जीवन गढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान युग में यदि सभी युवक युवतियां कुसंस्कारों से बचे और अपना जीवन उच्च आदर्शों को समर्पित कर एक उत्कृष्टता की ओर अग्रसर हों, तभी भारत का उत्थान संभव है। दुर्गा पूजा महोत्सव के इन शस्त्र पूजन कार्यक्रमों में नगर की दुर्गावाहिनी की बालिकाओं और मातृ शक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा है। अति सुन्दर और भव्य स्वरूपों में मनाए जा रहे इन आयोजनों के क्रम में कल चुरू रोड़ स्थित दुर्गा पूजा मंडल में दुर्गा वाहिनी की बालिकाओं ने बेटी बचाओ का संदेश देते हुए तथा महारानी लक्ष्मीबाई के शौर्य एवम पराक्रम को उकेरते हुए अति सुन्दर नृत्य नाटिकाएं प्रस्तुत की। इन उत्सवों में सैंकड़ों की संख्या में बालक बालिकाएं और नर नारी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur