चूरू, [सुभाष प्रजापत ] अंचल में रविवार सुबह मौसम बदल गया। सुबह करीब चार बजे हवाएं चलने के बाद बारिश हुई। इससे सुबह के समय मौसम ठंडा हो गया। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश के कारण शहर के नया बस स्टैंड व नेचर पार्क के पास पानी एकत्रित हो गया। जिससे दुपहिया वाहन चालक व पैदल राहगीरों को परेशानी हुई।मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेष्याम शर्मा ने बताया कि 13 व 14 अप्रैल को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन, तेज अंधड़ आने की संभावना है। वहीं इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना बनी हई है।उन्होंने बताया कि 18 व 19 अप्रैल को एक ओर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया है। सुबह साढ़े आठ बजे तक 2.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, मई माह में पड़ने वाली हीटवेव को लेकर चिकित्सा विभाग भी अलर्ट हो गया है। इसको लेकर डॉक्टर्स की मीटिंग ली गई है। अस्पताल में हीटवेव को लेकर माकूल व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना
हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम हुआ सुहावना



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

