चूरू, राज. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष तथा जिला एवं सेशन न्यायाधीश रविन्द्र कुमार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव प्रमोद बंसल ने शनिवार को जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण किया। सचिव प्रमोद बंसल ने कारागृह में निरूद्ध बंदियों से उनकी समस्याओं, बंदियों से उनके प्रकरणों में नियुक्त अधिवक्तागण, प्रकरणों में हो रही पैरवी, बंदियों को दी जाने वाली चिकित्सा सुविधा, लाईब्रेरी, बैरक एवं, पीने के पानी, भोजन, साफ-सफाई इत्यादि सहित समुचित सुविधाओं की जानकारी लेते हुये आवश्यक निर्देश दिए तथा निःशुल्क विधिक सहायता, आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की गतिविधियों, राष्ट्रीय लोक अदालत, पीड़ित प्रतिकर स्कीम, मध्यस्थता, निःशुल्क विधिक सहायता एवं समय-समय पर चलाये जाने वाले अन्य अभियानों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर उन्होंने महिला बंदियों से भी संवाद किया तथा यू.टी.आर.सी. के अंतर्गत आने वाले बंदियों के बारे में भी विस्तार से विचार-विमर्श किया।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / जिला कारागृह का किया साप्ताहिक निरीक्षण
जिला कारागृह का किया साप्ताहिक निरीक्षण




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।