Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / शिल्प एवं मूर्ति कला बोर्ड अध्यक्ष का स्वागत

शिल्प एवं मूर्ति कला बोर्ड अध्यक्ष का स्वागत

अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास के चूरू आगमन पर

चूरू, राजस्थान शिल्प एवं मूर्तिकला बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास के चूरू आगमन पर पंखा सर्किल पर राज्य स्तरीय पंद्रह सूत्री कमेटी के सदस्य रियाजत खान की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर व्यास ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार लोक कला के विकास के लिये नये आयाम स्थापित करना चाहती है तथा लोक कलाओं को प्रोत्साहित करने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा।

इस अवसर पर उमाशंकर शर्मा, सुबोध मासूम, महेश मिश्रा, मुबारक भाटी, इलियास खान नसवाण, दिलीप सिंधी, सिराज खान जोईया, काजी अब्बास, चन्द्रभान शर्मा, मनीष शर्मा, ताजु खान सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं शाल ओढाकर बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास का स्वागत किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur