Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राज्यस्तरीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं का किया स्वागत

,

राज्यस्तरीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं का किया स्वागत

जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन पर

चूरू, राज्यस्तरीय थ्रो बॉल प्रतियोगिता में 17 वर्षीय छात्रा वर्ग की उपविजेता दल की छात्राओं का शुक्रवार को बूंदी से लौटने पर जिला मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (मुख्यालय) निसार खान एवं एसीबीईओ चूरू खालिद तुगलक ने छात्राओं को मालयार्पण कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर राउमावि सहजूसर प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद, शिवराम सिंह गोदारा, शारीरिक शिक्षक रामसिंह, अरविंद भांभू, बेगराज, अंकिता, रेणु, सत्यवीर, हनीफ, अंकुर आदि ने दल प्रभारी वरिष्ठ अध्यापक श्रीचंद, टीम कोच जयसिंह कस्वां, रवि महर्षि व टीम प्रभारी अध्यापिका निर्मला एवं छात्राओं का सहजूसर एवं लालासर के ग्रामवासियों ने भी स्वागत किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur