Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / दहेज की डिमांड पूरी नहीं होने पर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला

दहेज की डिमांड पूरी नहीं होने पर पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] शादी में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं होने पर ससुरालपक्ष के लोगों ने पांच लाख रुपए की डिमांड की तथा डिमांड पूरी नहीं होने पर एक अन्य महिला के कहने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला पुलिस में दर्ज हुआ है। पुलिस ने न्यायालय से मिले इस्तगाशे पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि न्यायालय से मिले इस्तगाशे में परिवादिया ने उल्लेख किया है कि उसकी शादी 9 अगस्त 2017 को रतनगढ़ के शास्त्रीनगर निवासी युवक के साथ हुई थी। वर्तमान में युवक अपने परिजनों के साथ चूरू रोड स्थित गोपाल वाटिका के पास रहता है। शादी में दिए गए दहेज से ससुरालपक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए तथा कम दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगे। राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर पिता से पांच लाख रुपए की डिमांड करने का भी दबाब बनाया, जब मना किया तो ये लोग आक्रोशित हो गए। एक अन्य महिला के कहने पर पति ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सब इंस्पेक्टर देवी सहाय के सुपुर्द की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur