Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / नारी साक्षात जगदम्बा स्वरूप है – कृष्णानन्द महाराज

नारी साक्षात जगदम्बा स्वरूप है – कृष्णानन्द महाराज

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] जीण माता शक्ति पीठ पर आयोजित देवी भागवत कथा में माँ जगदम्बा की महिमा सुनाते हुये कृष्णानन्द महाराज ने कहा कि समृद्ध एवं सुगठित राष्ट्र का निर्माण नारी जागरण द्वारा ही सम्भव है और कहा कि प्रत्येक नारी साक्षात जगदम्बा का स्वरूप है, जो सशक्त होने पर सभ्य संस्कारित समाज का निर्माण कर पोषित करती हैं।कृष्णानन्द महाराज ने बताया कि महिला सशक्तिकरण से तात्पर्य नारी की उस क्षमता से है जिससे उनमें ये योग्यता आ जाती है जिसमें वो अपने जीवन से जुड़े सभी निर्णय स्वयं ले सके। और व्यर्थ बंधनों से मुक्त होकर अपने निर्णयों की निर्माता खुद हो। समृद्ध राष्ट्र निर्माण के लिये महिलाओं का जागृत होना जरुरी है। एक बार जब वो अपना कदम उठा लेती है तब परिवार आगे बढ़ता है, गाँव आगे बढ़ता है और राष्ट्र विकास की ओर उन्मुख होता।कथा में राम जानकी विवाह प्रसंग, शुंभ-निशुंभ संहार व नव दुर्गा प्रसंग का विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया।

आयोजन में गणेशराम हरितवाल, गोपीराम प्रजापत, हेमंत, जयप्रकाश ताम्रायत, निखिल इंदौरिया, प्रकाश पंवार, कालूराम भगत, हनुमानप्रसाद घोड़ेला, नरेन्द्र कुमार स्वामी, विनोद ठठेरा, रजनी घोड़ेला, अनीता निरानिया, गीतादेवी टाक, सम्पत मीणा, संतोष घोड़ेला, अल्का सेन, इलायची बगरानिया, कुमकुम सोनी, पारो देवी शर्मा आदी सैंकड़ों महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur