Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / खाने के जहर देकर मर्डर करने वाली महिला गिरफ्तार

खाने के जहर देकर मर्डर करने वाली महिला गिरफ्तार

इलाज के दौरान हुई थी व्यक्ति की मौत, 3 महीने से थी फरार

राजलदेसर, [सुभाष प्रजापत ] पुलिस ने खाने में जहर देकर मारने के आरोप में महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला भी दर्ज किया था। जिसके बाद से ही आरोपी महिला फरार चल रही थी। पुलिस ने महिला को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।राजलदेसर थानाधिकारी गीतारानी बिश्नोई ने बताया कि पांच मार्च 2024 को छाजूसर निवासी छगन सिंह राजपूत ने मामला दर्ज करवाया था कि 25 फरवरी को उसके छोटे भाई ओमसिंह का परिवार खाना खाकर सोया था। जिसके बाद परिवार के सभी लोग बीमार हो गए। ओमसिंह का परिवार हमारे साथ ही रहता है। वह खाना खाने के बाद ओमसिंह, सुरेन्द्र सिंह और एक छोटा बच्चा बीमार हो गया। जिनको रतनगढ़ के जालान अस्पताल ले जाया गया। जहां सामने आया कि खाने में जहर दिया गया है। जिससे सभी की तबीयत बिगड़ी है। ओमसिंह की तबीयत ज्यादा खराब होने पर प्राथमिक इलाज के बाद बीकानेर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान चार मार्च की रात उसकी मौत हो गई। जिस पर परिवार के लोगों पर जहर देकर मारने का शक हुआ। जिसका मामला राजलदेसर थाने में दर्ज करवाया गया। जिस पर राजलदेसर थानाधिकारी गीतारानी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस मामले में घटना के बाद से फरार चल रही छाजूसर निवासी बबू कंवर (33) को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में महिला से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने महिला बबू कंवर को जेल भेज दिया

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur