Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / डांडिया महोत्सव कार्यक्रम में महिलाओं व युवतियों ने देर रात तक किया डांडिया नृत्य

डांडिया महोत्सव कार्यक्रम में महिलाओं व युवतियों ने देर रात तक किया डांडिया नृत्य

रतनगढ़,[सुभाष प्रजापत ] शारदीय नवरात्र के अवसर पर चूरू रोड़ स्थित गोपाल वाटिका में हेमंत जयप्रकाश ताम्रायत के आर्थिक सौजन्य से सोमवार की रात डांडिया महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिंगर मिताली वर्मा व एंकर प्रगति पारीक की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों पर कार्यक्रम में उपस्थित  महिलाओं व युवतियों ने जमकर डांडिया नृत्य किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ जिज्ञासा हेमंत ताम्रायत ने पांच लक्की विजेताओं को मोबाईल फोन व 11 विजेताओं को चांदी के सिक्के पुरूस्कार स्वरूप दिए गए। डांडिया कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत अध्यापक जयप्रकश ताम्रायत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur