Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / पुलिस थाना राजगढ़ में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र का हुआ शुभारंभ

पुलिस थाना राजगढ़ में महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र का हुआ शुभारंभ

दो महिला सलाहकारों को किया नियुक्त

चूरू, महिला अधिकारिता विभाग चूरू के उपनिदेशक विप्लव न्यौला के निर्देश अनुसार संरक्षण अधिकारी जयप्रकाश के निर्देशन में राजगढ़ थाने में महिला सुरक्षा सलाह केंद्र के भवन का शुभारंभ पुलिस थाना राजगढ के थाना अधिकारी पुष्पेंद्र झाझरिया व ट्रस्ट के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण स्वामी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिया जाएगा परामर्श राजस्थान में महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए राजस्थान सरकार के द्वारा एक नई पहल की गई है। सरकार के द्वारा राज्य के प्रत्येक पुलिस थाने में महिला सुरक्षा एवं खोले जा रहे हैं ताकि महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग हो सके और सुरक्षित रह सके। राजगढ के पुलिस थाने में भी महिला अधिकारिकता विभाग के द्वारा अनुदानित और कार्यकारी संस्था महिला अधिकार फाउंडेशन ट्रस्ट हनुमानगढ की ओर से महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र का आज शुभारंभ किया गया है।

महिला अधिकार फाउंडेशन ट्रस्ट हनुमानगढ के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण स्वामी ने बताया कि महिला सुरक्षा सलाह केंद्र पर दो महिला सलाहकारों को नियुक्त किया गया है। इसका संचालन 11 अगस्त 2024 से होगा इन दोनों महिला सलाहकारों के द्वारा महिलाओं के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए महिलाओं की सुरक्षा के लिए घरेलू महिलाओं को परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार हैं उन्हें इस केंद्र पर उचित सलाह व मशविरा दिया जाएगा, ताकि वह सुरक्षित रह सके। राजस्थान सरकार का सपना है कि पूरे राजस्थान में महिलाएं सुरक्षित रहें इसी की तर्ज पर इस केंद्र का शुभारंभ किया गया है।

यह रहे मौजूद

इस मौके पर पुलिस थाना राजगढ के थाना अधिकारी पुष्पेंद्र झाझरिया व समस्त पुलिस थाना स्टाफ महिला अधिकार फाउंडेशन ट्रस्ट हनुमानगढ के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण स्वामी व हिमांशु विधि परार्मश दाता व मंजु नेमिवाल सामाजिक परार्मश दाता सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur