Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / महिला को तुरंत मिलेगी पुलिस सहायता : महिला पेट्रोलिंग पुलिस एप्प के बारे में स्टूडेंट्स को दे रही है जानकारी

महिला को तुरंत मिलेगी पुलिस सहायता : महिला पेट्रोलिंग पुलिस एप्प के बारे में स्टूडेंट्स को दे रही है जानकारी

चूरु, [सुभाष प्रजापत ] महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों की रोकथाम के लिए चूरू पुलिस अब एक ऐसा एप्प डाउनलोड करवा रही है। जिससे किसी भी तरह की मुश्किल में आई महिला को तुरंत पुलिस सहायता मिल सकेगी। चूरू शहर में नीली वर्दी की महिला पेट्रोलिंग पुलिस इस एप्प के बारे में स्टूडेंट्स को जानकारी भी दे रही है।
दरअसल संकटग्रस्त महिलाओं को तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए पुलिस ने सरकारी एप राजकॉप सिटीजन पर नीड हेल्प नया फीचर जोड़ा है। संकटग्रस्त महिलाओं के सहायता मांगने पर तत्काल पुलिस की सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।एसपी जय यादव ने इस संबंध में अधिकाधिक राजकॉप सिटीजन एप को डाउनलोड करने व आमजन को डेमोंस्ट्रेशन के द्वारा प्रेरित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए पुलिस का एक नियंत्रण कक्ष रहेगा। जिसके माध्यम से ऐप पर आने वाली शिकायत की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम उस पर कार्रवाई करेगी।कालिका पेट्रोलिंग टीम के नोडल अधिकारी डॉ. कृष्णा सामरिया ने बताया कि हालांकि जिनकी एसएसओ आइडी हैं। वे महिलाएं राजकोप सिटीजन एप्प नीड हैल्प से सीधी जुड़ जाएगी, लेकिन जिनके पास एंड्रायड आदि की सुविधा नहीं है या फिर उन्हें कोई भी समस्या आ रही है तो वे पुलिस को सीधे 1090 पर कॉल कर सकती है। पुलिस किसी शिकायत पर महिलाओं को राहत प्रदान करने के लिए त्वरित कार्रवाई करेंगी। चूरू में करीब 800 छात्राओं, युवतियों और महिलाओं को इस ऐप से जोड़ा जा चुका है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur