Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राष्ट्रवादी मंच का रविवार को होगा कार्यकर्ता सम्मेलन

राष्ट्रवादी मंच का रविवार को होगा कार्यकर्ता सम्मेलन

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रवादी मंच के तत्वावधान में 3 मार्च रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा । राष्ट्रवादी मंच संयोजक अरविंद इंदौरिया ने बताया कि रविवार को स्थानीय पोद्दार गेस्ट हाउस में सुबह 11:30 बजे कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करने के साथ –साथ कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की जाएगी । पार्षद रामकिशन माटोलिया ने बताया कि मंच के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ स्तर पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में सम्मेलन से लोगों को जोड़ने के लिए प्रचार प्रसार करेंगे ।
सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मंच सहसंयोजक मोहनलाल बबेरवाल, शंकरलाल कम्मा, वरिष्ठ नेता रमेश कुमार पारीक, पार्षद नंदकिशोर भार्गव, संजय सारस्वत, ओमप्रकाश जांगिड़, युवा नेता नवल महर्षि, भरत सैनी, मनोज हारित, हनुमान बारवाल, नारायण दायमा, पवन तिवाडी, बंशीधर स्वामी, दीनदयाल सोनी, पूरणमल दादरवाल, राजकुमार सोनी, कालूराम भार्गव, परमेश्वर प्रजापत, दिनेश रांकावत, नूर मोहम्मद, रामस्वरूप भार्गव, छगनलाल सोनी, राजीव मंगलहारा, संतोष कुमार जोशी, रामोतार रक्षक सहीत कई कार्यकर्ता जुटे हुए हैं ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur