Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / विधायक गेदर का संगम चौराहे के पास कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

विधायक गेदर का संगम चौराहे के पास कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] जयपुर से सूरतगढ़ जाते समय विधायक डूंगरराम गेदर का बुधवार की शाम कार्यकर्ताओं ने संगम चौराहे पर स्वागत किया। युवा कांग्रेस नेता रामवीरसिंह राईका के नेतृत्व में हुए स्वागत कार्यक्रम में गेदर ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आमजनता का मोहभंग हो गया है। भाजपा सरकार निरकुंश व बेलगाम हो गई है। कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाएं भाजपा सरकार द्वारा बंद की जाएगी, तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता आकिब खींची, कांग्रेस नेता नवीन वर्मा, वासुदेव भुढाढरा, हितेश गहलोत, तैयब कुरैशी, वीरेंद्रसिंह राठौड़, जुगराज सामरिया, जयप्रकाश कम्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur