रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] राजकीय जालान कॉलेज में साईबर सुरक्षा को लेकर कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में पुलिस विभाग के महेंद्र गुर्जर मुख्य वक्ता थे। प्राचार्य डॉ अनिलकुमार सक्सेना की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया से दूर रहे। फालतु के एप प्रयोग न करें तथा किसी भी अपरिचित व्यक्ति को ओटीपी देने से बचे एवं अननॉन नंबरों से आए वीडियो कॉल से भी बचे। अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों के मोबाइल अपने कंट्रोल में एक्टिव करें। विद्यार्थियों ने मुख्य वक्ता गुर्जर से विभिन्न सवाल किए, जिसका उन्होंने जबाब देकर विद्यार्थियों की शंका का समाधान किया। कार्यक्रम को डॉ केसी जोशी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो सुशील त्यागी ने हो रहे विकास के साथ-साथ बढ़ते साईबर अपराधों पर भी चिंता जताई तथा विद्यार्थियों को इससे बचने की हिदायत दी। कार्यक्रम में प्रो सुनील पूनियां, डॉ धनराज पांडिया, श्यामसुंदर पारीक, आशाकुमारी वर्मा, मनीषा, शैलेषकुमार उपस्थित थे। डॉ रेखा शर्मा ने उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / साईबर सुरक्षा को लेकर कार्यशाला का आयोजन
साईबर सुरक्षा को लेकर कार्यशाला का आयोजन




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।