रतनगढ, [सुभाष प्रजापत ] श्री चिरंजीलाल धानुका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, रतनगढ़ में योगा प्रमुख प्राध्यापक श्यामलाल प्रजापत के दिशा निर्देश में छात्रों ने निर्धारित विभिन्न प्रकार की योग क्रियाओं को विधिवत् सम्मपन्न किया। छात्रों ने योग की बारिकियों को भी ध्यान से समझा। शारीरिक प्रमुख प्रकाश चन्द्र माली ने स्वस्थ जीवन में शारीरिक योग की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हम 10 मिनिट शारीरिक प्रतिदिन करके आजीवन स्वस्थ रह सकते है। प्रधानाचार्य लोकेश चौमाल ने बताया कि वर्तमान में योग की महती आवश्यकता है तथा आदर्श विद्या मंदिर में प्रतिदिन 10 मिनट योग प्रमुख के दिशा निर्देश योग करवाया जाता है। जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास हो । विद्यालय के छात्रों ने प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी योग क्रियाओं को सहजता के साथ भाग लेकर प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर बच्चों के साथ-साथ सम्पूर्ण स्टॉफ ने भी विभिन्न प्रकार की योग क्रियाओं को सहजता के साथ किया इस अवसर पर दामोदर मंगलहारा, दिनेश कुमार तिवाड़ी, नागरमल प्रजापत, राजेश कुमार, श्यामसुन्दर ठठेरा, श्यामसुन्दर शर्मा, बजरंग मेघवाल, रामनारायण मारू, सुरेश नाई, माधव शर्मा, प्रियवत पारीक, जीवण सिंह, पवन कुमार, औंकार सिंह, दिलीप शर्मा, मनीष तिवाड़ी, संजय इन्दौरिया, गिरधारी लाल, नरेन्द्र प्रजापत, विनोद बालान आदि गणमान्य उपस्थित थे।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / आदर्श विद्या मंदिर में योग दिवस मनाया
आदर्श विद्या मंदिर में योग दिवस मनाया



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

