Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सुबह 10 से शाम 4 बजे तक उड़ा सकेंगे पतंग, चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक उड़ा सकेंगे पतंग, चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध

चूरू, जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक सुराणा ने आदेश जारी कर मकर सक्रान्ति पर्व पर पतंगबाजी हेतु धातुओं के मिश्रण से निर्मित मांझे व चाईनीज मांझे के उपयोग पर निषेधाज्ञा जारी की है। इसी के साथ पक्षियों को नुकसान से बचाने के लिए पतंगबाजी उड़ाने का समय सवेरे 10 बजे से सांय 04 बजे तक निर्धारित किया जाकर सुबह-सायं पतंगबाजी करने पर प्रतिबन्ध लगाया गया है।

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक सुराणा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लोक स्वास्थ्य व विद्युत संचालन बाधा रहित बनाये रखने एवं पक्षियों के लिये बड़े पैमाने पर खतरा बन चुके धातु निर्मित मांझा व चाइनीज मांझे की थोक एवं खुदरा बिक्री तथा उपयोग की चूरू जिला राजस्व की क्षेत्राधिकारिता में निषेध/ प्रतिबंधित करने के आदेश दिए हैं। कोई भी व्यक्ति यदि इस प्रकार के मांझों का भण्डारण, विक्रय या परिवहन करेगा तो उसके विरूद्ध यथा प्रचलित सम्यक कानून के तहत कार्यवाही की जाएगी। आदेश की अवमानना भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा तथा अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार अभियोग चलाया जाएग। यह आदेश 31 जनवरी, 2025 तक प्रभावी रहेगा।

जारी आदेशानुसार धातुओं के मिश्रण से निर्मित मांझा व चाइनीज मांझा विभिन्न धातुओं के मिश्रण के प्रयोग से तैयार किया जाता है, जो पतंग के पेंच लड़ाने में अधिक कारगर होता है। इस कारण से इसका प्रयोग अधिक किया जाने लगा है। यह मांझा विभिन्न धातुओं के मिश्रण से निर्मित होने से धारदार तथा विद्युत का सुचालक होता है, जिसके उपयोग के दौरान दोपहिया वाहन चालकों तथा पक्षियों को अत्यधिक जान-माल का नुकसान होना संभावित है। साथ ही विद्युत का सुचालक होने के कारण विद्युत तारों के सम्पर्क में आने पर विद्युत प्रवाह होने से पतंग उड़ाने वाले को भी नुकसान पहुंचना एवं विद्युत सप्लाई में बाधा उत्पन्न होना संभावित है। इस समस्या व खतरे के निवारण एवं लोक स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पशु पक्षियों की जान के खतरे तथा विद्युत प्रसारण को बाधा रहित बनाये रखने हेतु धातु निर्मित मांझे तथा चाइनीज मांझे के उपयोग एवं विक्रय को निषेध किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur