चूरू, मुख्यमंत्री की बजट घोषणा 2024-25 के अनुसार 450 रुपए में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। डीएसओ सुरेंद्र महला ने बताया कि बजट घोषणा के अनुसार, रसोई गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना का दायरा बढ़ाते हुए सभी उपभोक्ताओं को, जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं, उन समस्त एनएफएसए लाभान्वितों को रुपये 450 में एलपीजी गैस सिलेण्डर उपलब्ध करवाया जाना है। एनएफएसए लाभान्वितों को 450 रूपये में गैस सिलेण्डर प्राप्त करने के लिए 5 नवंबर से 30 नवंबर तक तक अपने नजदीकी उचित मूल्य दुकानदार से पोस मशीन के माध्यम से समस्त सदस्यों के आधर नंबर की सीडिंग, ई-केवाईसी तथा परिवार के सदस्यों के नाम, समस्त एलपीजी आईडी की सीडिंग करवाने के लिए कहा गया है। यह सीडिंग करवाने पर ही रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी राशि का लाभ प्राप्त हो सकेगा।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सीडिंग कराएंगे तो ही मिलेगा 450 में सिलेंडर
सीडिंग कराएंगे तो ही मिलेगा 450 में सिलेंडर



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।