चूरू, [सुभाष प्रजापत ] तारानगर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर उसके चचेरे भाई ने जानलेवा हमला कर दिया। गाजुवास गांव का गोपीचंद (32) शनिवार रात को एक शादी समारोह से अपने छोटे भाई महेंद्र के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान उनके ताऊ के बेटे सुभाष ने पीछे से लोहे के सरिए से हमला कर दिया।हमले में गोपीचंद के सिर पर गंभीर चोट आई। छोटे भाई महेंद्र की सूझबूझ से गोपीचंद की जान बच गई। महेंद्र ने बीच-बचाव कर हमलावर को रोका। परिजन घायल गोपीचंद को तुरंत निजी वाहन से तारानगर के सरकारी अस्पताल ले गए।तारानगर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद गोपीचंद की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया। डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल चौकी से कॉन्स्टेबल पूनम सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / युवक पर चचेरे भाई ने किया हमला
युवक पर चचेरे भाई ने किया हमला




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।