चूरू, [सुभाष प्रजापत ] कोतवाली थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड के पास गुरुवार को एक घर में युवक ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। पुलिस ने शव को डीबी अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। दोपहर में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।कोतवाली थाने के एसआई रामशरण शर्मा ने बताया कि ग्वालीसर राजगढ़ निवासी राहुल ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई प्रदीप कुमार (35) चूरू रहता था। जो निजी फाइनेंस का काम करता था। तीन दिन पहले ही प्रदीप कुमार गांव ग्वालीसर से चूरू आया था। उसकी पत्नी और बच्चे गांव में ही रहते हैं। वह हाउसिंग बोर्ड में स्थित घर में रहता था। गुरुवार सुबह वह नहीं उठा। जिस पर आसपास के लोगों ने घर जाकर देखा तो पंखे से फंदा लगाकर लटका हुआ मिला। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। जिसको डीबी अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। दोपहर बाद मृतक के भाई राहुल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / युवक ने फंदे से लटककर किया सुसाइड
युवक ने फंदे से लटककर किया सुसाइड



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

