Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / 11 महीने बाद घट लौटा युवक, परिजनों में खुशी की लहर

11 महीने बाद घट लौटा युवक, परिजनों में खुशी की लहर

गाजे बाजे के किया स्वागत

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सुजानगढ़ के नलिया बास का युवक करीबन 11 महीने पहले लापता हो गया था जिसकी सूचना परिजनों ने सुजानगढ़ थाने में भी दी थी लेकिन परिणाम कुछ भी नही आया।और परिजन लगातार उसको ढूंढने के प्रयास करते रहे लेकिन कोई सफलता नही मिली।रिश्तेदारों ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक बार लापता मनोज माली की फोटो देखी तो करोली में होने की खबर मिली।मनोज की बहिन ने बताया कि मेरे भाई का कुछ लोग अपहरण करके ले गए थे,और काफी ढूंढने पर भी कोई खबर नही मिली।आज जब भाई को देखा है तो खुशी के आंसू नही रुक रहे उसने कहा कि मेरा भाई बहुत ही भोला है और यह कुछ बोल भी नही सकता,लेकिन भगवान का शुक्र है कि यह सकुशल वापिस लौट आया है।इस दौरान परिजनों व मोहल्लेवासियों ने मनोज को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया वह डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए हुए उसे घर लेकर गए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur