सुजानगढ़, [सुभाष प्रजापत ] सुजानगढ़ शहर के वार्ड नं.52 ड्रीम लाइट सिनेमा हॉल के पीछे मंगलवार को चाकूबाजी की घटना हुई। घटना में एक 18 वर्षीय युवक घायल हो गया। राजकीय बगड़िया अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया। सूचना पर कोतवाली थाने में एसआई हरपालसिंह भी पहुंचे। हालांकि अभी तक किसी तरह का मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आपसी झगड़े व कहासुनी में चाकूबाजी की घटना हुई है। घटना में मो. जाहिद पुत्र मो. इकबाल बिसायती निवासी ड्रीम लाइट सिनेमा के पीछे सुजानगढ़ घायल हो गया था। परिजनों ने थाने में अभी तक न बयान नहीं दिए है और न मामला दर्ज करवाया है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / आपसी कहासुनी में युवक को मारा चाकू
आपसी कहासुनी में युवक को मारा चाकू




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।