Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / युवा मामलात व खेल मंत्री केके विश्नोई ने दी श्रद्धांजलि

युवा मामलात व खेल मंत्री केके विश्नोई ने दी श्रद्धांजलि

सीआई अमित सिहाग की देह पर अर्पित किया पुष्प चक्र

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सुजानगढ़ के मूल निवासी और जोधपुर जिले में पोस्टेड दिवंगत सीआई अमित सिहाग को श्रद्धांजलि देने के लिए युवा और खेल मामलात मंत्री के के विश्नोई भोजलाई बास स्थित शमशान पहुंचे। पुष्पचक्र अर्पित कर मंत्री विश्नोई ने सीआई अमित सिहाग को अपनी अंतिम श्रद्धांजलि प्रदान की। इस दौरान पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और हवा में फायर किए। प्रदेशभर से अनेक पुलिस अधिकारी अमित सिहाग को अपनी अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बता दें कि गत दिवस को सीआई अमित सिहाग का हृदयाघात के चलते निधन हो गया था। पुलिस महकमे से ए एस पी दिनेश कुमार सहित अनेक अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सिहाग को पुष्पांजलि दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur