Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / 6 क्विंटल हाईटेंशन बिजली के तार सहित युवक गिरफ्तार

6 क्विंटल हाईटेंशन बिजली के तार सहित युवक गिरफ्तार

पुलिस ने पिकअप की जब्त

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिले की दूधवाखारा पुलिस ने मंगलवार को गश्त के दौरान इंद्रपुरा की रोही से 6 क्विंटल हाईटेंशन बिजली के तार सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पिकअप जब्त कर तार के सात बंडल भी जब्त किए हैं।दूधवाखारा थानाधिकारी अल्का बिश्नोई ने बताया कि दूधवाखारा पुलिस मंगलवार रात गश्त कर रही थी। उसी दौरान इंद्रपुरा की रोही में हरिपुरा तारानगर निवासी विकास नायक (22) एक पिकअप के साथ मिला। पुलिस ने पिकअप की तलाशी में बिजली की हाईटेंशन लाइन के 7 बंडल रखे हुए थे। पुलिस ने पिकअप ड्राइवर से बिजली तार के बारे में पूछताछ की। पूछताछ में वह सही जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने बिजली के एल्यूमिनियम के तार और पिकअप को जब्त कर लिया। पुलिस ने ड्राइवर विकास नायक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की गंभीरता के साथ जांच कर रही है। इससे पहले भी दूधवाखारा पुलिस ने हाइटेंशन तार चोरी के मामले में कई कार्रवाई की हैं। वहीं कई शातिर चोरों को भी गिरफ्तार किया है। दूधवाखारा पुलिस ने पहले भी तार चोरी के गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur