चूरू,[सुभाष प्रजापत ] कोतवाली थाना क्षेत्र में शादी में गए युवक पर लाठी, पाइप और सरियों से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक को लहूलुहान हालत में कोतवाली पुलिस ने अपनी जीप से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया। झगड़े की सूचना के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई।अस्पताल में घायल युवक शहर के वार्ड 25 निवासी न्यूम ने बताया कि गुरुवार रात वह रिलायंस मॉल के पीछे अपने दोस्त की शादी में गया था। तभी वहां इमरान थीम, महबूब थीम, आरिफ थीम, सोयल थीम, आबू, नदीम कुरैशी, मो. सलीम और मो. हुसैन ने उस पर लाठी, सरियों और पाइप से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद भीड़ में से किसी ने मारपीट और झगड़े की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने पर कोतवाली थाने से एएसआई राजेश कुमार और हेड कॉन्स्टेबल सुभाषचंद्र मौके पर पहुंचे। दोनों पुलिस जवानों ने घायल युवक को कोतवाली थाने की जीप से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने घायल युवक का इलाज किया। मारपीट और झगड़े की वजह एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच पुराना विवाद बताया जा रहा है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / शादी में गए युवक पर लाठी, पाइप और सरियों से हमला
शादी में गए युवक पर लाठी, पाइप और सरियों से हमला




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।