Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में आयोजित महा समागम में की शिरकत

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में आयोजित महा समागम में की शिरकत

चूरू, भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व: राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में हम में है राजीव विषय को लेकर एक विशाल समागम का कार्यक्रम युवा कांग्रेस राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्वारु एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में देशभर के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों ने शिरकत की । युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद, प्रदेश सहप्रभारी अरुणा महाजन, प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया, सम्भाग प्रभारी चांद बत्रा, जिला प्रभारी जयचंद जांगिड़ के आह्वान पर चूरू से युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष सोहेल खान डीके एवं एडवोकेट सद्दाम हुसैन के संयुक्त नेतृत्व में चूरू से दर्जनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में आयोजित विशाल महा समागम में भाग लेकर समागम को सफल बनाने में अपना योगदान प्रदान किया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur