चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सुजानगढ़ के पास सांडवा थाना क्षेत्र के गांव पारेवड़ा में आपसी विवाद में एक युवक की चाकू लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार निखिल सिंह (19) पुत्र प्रहलाद सिंह निवासी सेवद बड़ी को गांव के महावीर सिंह ने चाकू मार दिया। गंभीर घायल निखिल को गांव के लोग सुजानगढ़ के बगड़िया हॉस्पिटल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका शव हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया।निखिल के मामा प्रताप सिंह ने बताया कि वह जयपुर में पढ़ाई करता था। 4-5 दिन पहले ननिहाल पारेवड़ा आया था। बुधवार की शाम करीब 4.30 बजे गांव के महावीर सिंह से किसी बात पर उसका विवाद हो गया। जिसके बाद महावीर सिंह ने उसके सीने में चाकू मार दिया।सांडवा थाना एसएचओ कैलाश चन्द ने बताया कि महावीर सिंह को राउंड अप कर लिया गया है। चाकू मारते समय उसको भी चोट लगी है। जिसका सांडवा के हॉस्पिटल में इलाज करवा रहे हैं। मामले को लेकर अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / आपसी विवाद में चाकू लगने से युवक की मौत
आपसी विवाद में चाकू लगने से युवक की मौत




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।