Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / कीटनाशक पीने से युवक की बिगड़ी तबीयत

कीटनाशक पीने से युवक की बिगड़ी तबीयत

गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती

चूरु, [सुभाष प्रजापत ] चूरू जिले की सरदारशहर तहसील के बिल्यूं गांव में युवक ने खेत में कीटनाशक पी लिया। जिससे युवक की तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोगों ने युवक को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया, जहां मौजूद डॉक्टरों ने युवक का इलाज किया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई।अस्पताल में गांव बिल्यू निवासी नत्थूराम (35) ने बताया कि वह खेत में रहकर फसल की रखवाली करता है। शुक्रवार की रात खेत में उसके साथ उसका भांजा भी था। शुक्रवार रात खेत में दवाई के भरोसे उसने कीटनाशक पी लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उल्टियां होने लगी। कीटनाशक पीने का पता भांजे को लगने पर उसने घटना के बारे में परिजनों को बताया। इस दौरान युवक की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन निजी वाहन से युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मौजूद डॉक्टर ने युवक का इलाज किया। फिलहाल युवक अस्पताल में भर्ती है। जिसका इलाज जारी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur