Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

बादशाह कॉलोनी में

चूरू, [दीपक सैनी ] शहर की बादशाह कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बादशाह कॉलोनी समीर नाम के युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। बाद में शव को फंदे से उतार कर भरतिया अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के मुताबिक समीर मजदूरी नहीं मिलने से मानसिक रूप से परेशान था। इस वजह से समीर ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur