Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / जिला परिषद साधारण सभा की बैठक स्थगित, अब गुरुवार को होगी बैठक

जिला परिषद साधारण सभा की बैठक स्थगित, अब गुरुवार को होगी बैठक

चूरू, मंगलवार को प्रस्तावित जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक के कार्यक्रम में अपरिहार्य कारणों से बदलाव किया गया है। अब यह बैठक 7 नवंबर गुरुवार को होगी।

जिला परिषद सीईओ श्वेता कोचर ने बताया कि जिला प्रमुख वंदना आर्य की अध्यक्षता में गुरुवार 7 नवंबर को दोपहर 12.15 बजे जिला परिषद सभागार में जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान महानरेगा एवं अन्य योजनाओं के पूरक प्लान का अनुमोदन तथा विभागीय योजनाओं के संबंध में चर्चा की जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur