Hindi News / आज का क्राइम न्यूज़ – ताज़ा आपराधिक घटनाओं की खबरें / राजस्थान के जैसलमेर में सिरसा की महिला संग रेप, शादी का झांसा देकर दिया वारदात को अंजाम, अश्लील फोटो- वीडियो वायरल करने की धमकी

,

राजस्थान के जैसलमेर में सिरसा की महिला संग रेप, शादी का झांसा देकर दिया वारदात को अंजाम, अश्लील फोटो- वीडियो वायरल करने की धमकी

राजस्थान के जैसलमेर में सिरसा की महिला संग रेप, शादी का झांसा देकर दिया वारदात को अंजाम, अश्लील फोटो- वीडियो वायरल करने की धमकी

Rajasthan News : हरियाणा के सिरसा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की सिरसा के रानियां की एक महिला ने जैसलमेर के एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि, जनवरी 2025 में वह अपनी सहेली से मिलने राजस्थान के जैसलमेर गई थी। वहां उसकी मुलाकात 48 वर्षीय व्यक्ति से हुई, जो राजस्थान के जैसलमेर की ढाणी रेवंत सिंह का निवासी है। दोनों में दोस्ती हो गई। खेत सिंह ने खुद को तलाकशुदा बताकर महिला को शादी का लालच दिया।

बंधक बनाकर रखा और अश्लील वीडियो बनाया

अधिक जानकारी के लिए बता दे की महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे बंधक बनाकर रखा और अब अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।Rajasthan News

तलाकशुदा है महिला

मिली जानकारी के अनुसार बता दे की पीड़ित महिला शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। उसकी बड़ी बेटी शादीशुदा है, जबकि बेटा अपने पिता के साथ रहता है। महिला फिलहाल अपने पति से अलग रह रही है।

कैसे पहुंची जैसलमेर

महिला की दी हुई जानकारी के मुताबिक बता दे की आरोपी ने उसे जैसलमेर बुलाया और शादी करने का वादा किया। महिला उसकी बातों में आकर जैसलमेर चली गई, जहां खेत सिंह ने शादी का झांसा देकर उसकी मर्जी के खिलाफ बार-बार शारीरिक संबंध बनाए।

कुछ समय बाद जब महिला ने शादी के लिए कहा, तो आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद उसने महिला को जबरन अपने घर में बंधक बनाकर रखा।Rajasthan News

जैसलमर से भागी महिला

अधिक जानकारी के लिए बता दे की महिला के अनुसार वह अपनी जान बचाकर जैसलमेर से भाग निकली। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने और उसके अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की लगातार धमकी दे रहा है। महिला ने इस संबंध में संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार

इस मामले में थाना प्रभारी गुरनविंद्र सिंह ने बताया कि आज हमारे पास शिकायत पहुंची है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।