Hindi News / आज का क्राइम न्यूज़ – ताज़ा आपराधिक घटनाओं की खबरें / सिरसा में घरेलू विवाद का खौफनाक अंत! दंपति ने निगला जहर, गांव में पसरा मातम

सिरसा में घरेलू विवाद का खौफनाक अंत! दंपति ने निगला जहर, गांव में पसरा मातम

सिरसा में घरेलू विवाद का खौफनाक अंत! दंपति ने निगला जहर, गांव में पसरा मातम

Sirsa Crime News : हरियाणा के सिरसा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की एक दम्पति ने जहर खा लिया जिसके बाद पुरे गांव में शोक की लहर दौड गई। मिली जानकारी के अनुसार बता दे की गांव चौटाला की जवाहर कॉलोनी स्थित एक खेत की ढाणी में पारिवारिक कलह ने भयावह रूप ले लिया। जहरीला पदार्थ निगलने से पति की मौत हो गई जबकि पत्नी की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बुधवार रात की घटना

मिली जानकारी के अनुसार बता दे की 35 वर्षीय सुभाष और उसकी पत्नी सुनीता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना बुधवार रात करीब 8:30 बजे की है। जहरीला पदार्थ निगलने से सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनीता की हालत नाजुक बनी हुई है और वह हनुमानगढ़ के एक अस्पताल में उपचाराधीन है।Sirsa News

चार बेटे व एक बेटी का पिता था मृतक

मिली जानकारी के अनुसार बता दे की दंपति के चार बेटे व एक बेटी है, जिनमें सबसे बड़ा बेटा मात्र 12 वर्ष का है। बताया जाता है कि जहर निगलने से पहले सुभाष ने अपने दो छोटे बच्चों की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उन्हें चोटें आईं। पुलिस ने बच्चों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलवाया।Sirsa News

जाँच में जुटी पुलिस

अधिक जानकारी के लिए बता दे की घटना के समय जैसे ही दोनों की हालत बिगड़ी, उनका 12 वर्षीय बेटा घबराकर करीब 4-5 एकड़ दूर स्थित किसान रोहताश के घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही रोहताश ने खेत मालिक और डायल 112 पर सूचना दी। खेत मालिक का बेटा मौके पर पहुंचा तो सुभाष की मौत हो चुकी थी, जबकि सुनीता की नब्ज चल रही थीं। उसे तुरंत संगरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया। फिलहाल मौत घटना की वजह की पूरी वजह सामने ानहिं आई है पुलिस जाँच में जुट गई है।Sirsa News