Haryana ACB Action : हरियाणा के फरीदाबाद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही। बता दे की फरीदाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला क्लर्क को गिरफ्तार किया है। बता दे की क्लर्क निगम मुख्यालय में संयुक्त आयुक्त की असिस्टेंट के पद पर तैनात है।
मैरिज सर्टिफिकेट जारी करने के नाम पर रिश्वत
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोनिका भाटिया के रूप में हुई है, जो ज्वाइंट कमिश्नर एनआईटी कार्यालय में एचकेआरएम के तहत तैनात थी। आरोप है कि उसने मैरिज सर्टिफिकेट जारी करने के नाम पर 2000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। इस मामले में डबुआ कॉलोनी निवासी एडवोकेट धनराज ने शिकायत की थी।ACB Action
ACB ने जाल बिछाकर किया ट्रैप
जानकारी के लिए बता दे की ACB को शिकायत मिलने के बाद एसीबी इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई और ट्रैप प्लान किया गया। शिकायतकर्ता को चिन्हित 2000 रुपये देकर आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही महिला क्लर्क ने पैसे लिए, टीम ने मौके पर उसे काबू कर लिया। एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।ACB Action
