Sirsa Crime : हरियाणा के सिरसा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की शहर में आर्केस्ट्रा डांसर सिमरन उर्फ सिम्मी की हत्या का खुलासा हुआ है। आपको जानकरी के लिए बता दे की सिमरन 9 फरवरी की रात को फिल्म ‘बॉर्डर-2’ देखने गई थी। इसके बाद उसने अपने 9 साल के बेटे को हॉस्टल में छोड़ा और रात 9 बजे खुद अपने कमरे पर लौट आई।
रात को 12 बजे बॉयफ्रेंड सुनील आया
जानकरी के लिए बता दे की रात 12 बजे उसका बॉयफ्रेंड सुनील उसके कमरे पर आया, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ। सुनील ने सिमरन का गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर सिमरन की ही चुन्नी से कमरे में फांसी लगा ली। बता दे की सुनील (40) जींद जिले के ढाणी रामगढ़ का रहने वाला था। दोनों की आर्केस्ट्रा के दौरान मुलाकात हुई थी।Sirsa Crime

5 महीने से एक दूसरे के संपर्क
सूत्रों के मुताबिक, सुनील और सिमरन 5 महीने से एक दूसरे के संपर्क में थे। 2 महीने से सिमरन रानियां के एक युवक से भी बात करने लगी थी। सुनील को इस बात का पता चल गया था और इसी बात को लेकर सोमवार रात उनका आपस में झगड़ा हुआ। हालांकि, पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है।
मंगलवार देर रात सिमरन और सुनील के परिजन सिरसा पहुंचे, जिस कारण इनका पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया। आज पुलिस पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपेगी।Sirsa Crime
रतिया की रहने वाली थी सिमरन
सिमरन (34) फतेहाबाद जिले के रतिया के वार्ड नंबर 13 की रहने वाली थी। 6 साल पहले उसका पंचायती तौर पर पति से तलाक हो गया था। अब कोर्ट में भी केस चल रहा था। माता-पिता ने सिमरन को बेदखल किया हुआ है। 9 साल का बेटा सिमरन के पास रहता था और हिसार रोड स्थित एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता है। वहीं उसकी 5 साल की बेटी पिता के साथ रहती है।
सुनील से आर्केस्ट्रा के दौरान मुलाकात हुई
पुलिस के मुताबिक, सुनील (40) जींद जिले के ढाणी रामगढ़ का रहने वाला था। दोनों की आर्केस्ट्रा के दौरान मुलाकात हुई थी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी दोनों बात करते थे। तब से दोनों एक दूसरे से मिलते रहते थे। सुनील का भाई हरियाणा पुलिस में सिपाही है और पंचकूला में पोस्टेड है।Sirsa Crime
पुलिस के अनुसार
सिटी थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि युवक और महिला के घरवालों का कहना है कि दोनों के बीच संबंध थे। दोनों शादीशुदा हैं। युवक ने चुन्नी का फंदा लगा लिया, और महिला की मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल, मामले में जांच जारी है।
