Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / फ्रेशर पार्टी आयोजित

डॉ मोहनलाल पीरामल कन्या पीजी महाविद्यालय में

बगड़ , कस्बे में स्थित डॉ मोहनलाल पीरामल कन्या पीजी महाविद्यालय में प्रथम वर्ष की छात्राओं के स्वागत में सीनियर छात्राओं द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रशासनिक अधिकारी रामेंद्र यादव एवं अध्यक्ष कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर अंशु सोनी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में तनवी शर्मा को मिस फ्रेशर, शिवानी को मिस ब्यूटी, ज्योति को मिस पर्सनैलिटी चुना गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur