Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / मानवाधिकार दिवस मनाया

न्यू राजस्थान बालिका पीजी महाविद्यालय में

झुंझुनू, स्थानीय गणपति नगर में स्थित न्यू राजस्थान बालिका पीजी महाविद्यालय में एन.एस.एस. की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में मानवाधिकार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मानव के अधिकारों की जानकारी दी गई। स्वयंसेविकाओं प्रियंका व मोनिका शर्मा ने मानवाधिकारों के बारे में विस्तार से बताया। जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने बताया कि प्रत्येक मुनष्य को समानता, स्वतंत्रता का अधिकार है जिसे किसी जाति, धर्म, सम्प्रदाय, क्षेत्र के आधार पर बांटा नहीं जा सकता। इस अवसर पर संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने बताया कि शिक्षा हमें हमारे अधिकारों के प्रति सचेत करती है। प्राचार्या डॉ. सुमन जानूं ने बताया कि महिलाओं के अधिकारो की रक्षा हेतु महिला आयोग जैसी संस्था महत्वपूर्ण है। डॉ. रिया ने बताया कि हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के निर्वाह भी करना चाहिए। कार्यक्रम आयोजन एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. रिया व सुमन चौधरी के नेतृत्व में हुआ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur