Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / गणेशोत्सव मनाया

न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में

झुन्झुनूं , स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में गणेशोत्सव मनाया गया। छात्राओं ने गणेश वंदना व गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल ढूकिया ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गणेश जी का धार्मिक दृष्टि से विशेष स्थान है, हर कार्य में प्रथम पूज्य है। संरक्षिका विनोद ढूकिया ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर शुभकामनाएं दी। प्राचार्या डॉ सुमन जानू ने बताया कि गणेश जी श्रद्धा व विश्वास के प्रतीक है, इसलिए हर कार्य का शुभारंभ गणेश स्तुति से किया जाता है। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ व छात्राएं उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur