Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / वार्षिक उत्सव मनाया

पंचायत समिति के गोरिया में

खंडेला (अरविन्द कुमार) खंडेला पंचायत समिति के गोरिया में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक महादेव सिंह खंडेला तथा अध्यक्षता सरपंच विद्या देवी ने की। विशिष्ट अतिथि में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी खंडेला सुल्तान राम पालीवाल,भामाशाह कैलाश चंद पारीक थे। जिन्हें माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान भामाशाह कैलाश चंद्र पारीक ने विद्यालय के मुख्य द्वार एवं छत मरम्मत करवाने की घोषणा की। विधायक ने विद्यालय क्रमोन्नत पट्टिका का अनावरण किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गानों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर संस्था प्रधान भागचंद बाजिया, महेंद्र वर्मा ,मुकेश शर्मा ,हमीर सिंह सहित विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur