Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / स्वतंत्रता दिवस समारोह

ब्रेंन शीड पब्लिक स्कूल में

चिराना(मुकेश सैनी) सीकर नीम का थाना स्टेट हाईवे पर स्थित भैरुद्वार के पास ब्रेंन शीड पब्लिक स्कूल में 73वां स्वतंत्रता दिवस भागीरथ सांखला की अध्यक्षता में मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती को नमन करते हुए तथा ध्वजारोहण संस्था के चेयरमैन बिहारी लाल सैनी के द्वारा किया गया ।तत्पश्चात विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। संस्था के एमडी राज किशोर सैनी ने अपना भाषण प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने बच्चों के वीर शहीदों एवं सैनिकों के सम्मान करने की बात कही। संस्था निदेशक सुदर्शन सैनी ने अपने भाषण में विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनाएं दी बच्चों को राष्ट्र के प्रति सम्मान करने की बात कही। प्रधानाध्यापिका तारा गौड ने समापन भाषण प्रस्तुत किया उन्होंने बच्चों को छात्र जीवन में अनुशासन का महत्व बताया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद इम्तियाज धोबी ने किया। सभी बच्चों को मिठाई व पारितोषिक स्वरूप प्रतीक चिन्ह वितरित किए गए। इस मौके अंकित कुमार, नितिन ,मुकेश कुमार, ममता कुमावत ,मंजू सैनी ,खुशबू कुमावत बागोरिया की ढाणी के सरपंच के प्रतिनिधि नरेंद्र सैनी युवा नेता राजेंद्र सांखला चिराना के सरपंच प्रतिनिधि प्रभाती लाल सैनी शंकर लाल सैनी नवीन स्वामी सुभाष सुईवाल विद्यालय के स्टाफ सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur