Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / न्यू राजस्थान की 10 छात्राओं का स्कूटी योजना में चयन

,

न्यू राजस्थान की 10 छात्राओं का स्कूटी योजना में चयन

झुन्झुनू, स्थानीय गणपति नगर स्थित न्यू राजस्थान बालिका पी.जी. महाविद्यालय में कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना 2022-23 के अन्तर्गत महाविद्यालय की दस छात्राओं मोनिका कुमारी पुत्री मामराज मीणा, कसक मीणा पुत्री इन्द्राज सिंह मीणा, रोनक पुत्री पवन कुमार, प्रतीक्षा पुत्री गुलाब, पलक पुत्री कैलाश महरिया, अनिषा पुत्री बजरंग लाल, अंजना कुमारी पुत्री इन्द्राज सिंह, पूजा पुत्री सुभाष, दिव्या पुत्री राम निवास तथा कोमल पुत्री श्रीराम का चयन हुआ है। इस अवसर पर संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने चयनित छात्राओं को बधाई व शुभकामनाऐं दी और अन्य छात्राओं को भी अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। कॉलेज उप प्राचार्या पिंकेश ने छात्राओं को भविष्य में भी ऐसे ही मेहनत कर अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने हेतु प्रेरित किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur