Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / 10 वीं बोर्ड रिजल्ट में शेखावाटी के विद्यार्थियों ने फिर लहराया परचम

,

10 वीं बोर्ड रिजल्ट में शेखावाटी के विद्यार्थियों ने फिर लहराया परचम

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं परीक्षा में मण्डावा रोड़, हेतमसर स्थित शेखावाटी पब्लिक स्कूल में उत्कृष्ट परिणाम देने पर जश्न का माहौल है।विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। छात्रा निदा अमीर ने 90.67 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम जिले में रोशन किया है।नवीत कुमार ईशरवाल, राजकुमार ढ़ाका, ऋषभ मील, अफरीन खान, ज्योति जांगिड़, पलक कुमारी, सत्येन्द्र सिंह आदि के उत्कृष्ठ परिणाम के साथ प्रविष्ट सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। विद्यालय प्रबंध निदेशक संतोष मित्तल ने स्टाॅफ एवं छात्रों के निष्ठा एवं लग्न से अध्ययन एवं अध्यापन कार्यहेतु बधाई दी। निदा अमीर, नवीत कुमार ईशरवाल व सत्येन्द्र सिंह को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।सम्मान समारोह में मगनलाल स्वामी(सचिव), प्रधानाचार्य राकेश लाम्बा, अमित गजराज, कैलाश बैरवाल, कविता कंवर, आशुतोष जांगिड़, सुमन टांडी सहित अभिभावक मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur