Hindi News / Education News (एजुकेशन समाचार) / 101 विद्यार्थियों ने दी 10वीं की बोर्ड परीक्षा

,

101 विद्यार्थियों ने दी 10वीं की बोर्ड परीक्षा

जाजोद में

जाजोद (अरविन्द कुमार) सीकर जिले के खंडेला पंचायत समिति के जाजोद ग्राम की राउमावि में आज सोमवार को दसवीं कक्षा की बची हुई बोर्ड परीक्षा फिर से शुरू हुई। प्रधानाचार्य रामावतार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की कोरोना वैश्विक महामारी को फैलने से बचने के लिए किए गए लॉकडाउन के चलते 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी गयी थी। जो सोमवार को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा से शुरू हुई। तथा मंगलवार को गणित विषय की परीक्षा होगी। बोर्ड परीक्षा से पहले जाजोद सीएचसी के नर्सिंग इंचार्ज शशिकांत शर्मा ने 101 विद्यार्थीयों की थर्मल स्क्रीनिंग की एंव सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए मास्क लगाने के बाद परीक्षा कक्ष में विद्यार्थियों को बैठने की अनुमति दी गयी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur